Wednesday, April 24, 2024
bharat247 विज्ञापन
Homeराजनीतिभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा"

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा”

- विज्ञापन -

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य है देश को एक बार फिर से जोड़ना। यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू होकर 12 राज्यों से गुज़रते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी और लगभग 150 दिनों तक चलेगी। इस दौरान 3,500 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया जाएगा। हमारे कई वरिष्ठ नेतागण इस यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। जो लोग यात्रा में शामिल होने में सक्षम नहीं हैं, वे यात्रा के संदेश को ऑनलाइन माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

इस यात्रा में समाज के हर वर्ग के हजारों लोगों को आप एक साथ चलता देखेंगे। आपको विविधता में एकता की झलक स्पष्ट दिखाई देगी। हम भारत जोड़ो यात्रा को ‘यात्रा उत्सव’ का रूप देने जा रहे हैं। यात्रा के अलावा, इसमें गीत-संगीत एवं अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी जिनमें आप भाग ले सकेंगे।

हमारे साथ इस यात्रा में शामिल होने के लिए हम आपको सादर आमंत्रित करते हैं, हमारे साथ जुड़ें और भारत जोड़ें।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” – 3570 किमी. 12 राज्य 150 दिन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू कब होगी और कहां-कहां से होते हुए गुज़रेगी?

  • 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरुवात
  • 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी
  • 150 दिन
  • 3,570 किलोमीटर

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कौन-कौन लोग शामिल हो रहे हैं?

राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, लेखक, कलाकारों के साथ-साथ देश के जाने-माने लोग और लाखों आम लोग।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कैसे शामिल हो सकते हैं?

यह यात्रा सभी के लिए है, यदि आप यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। यदि आप यात्रा वाले रूट के पास रहते हैं तो आप अपने और भी साथियों के साथ हमारी यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।

यदि आप यात्रा वाले रूट से दूर रहते हैं या किसी अन्य कारण से हमारे साथ नहीं चल सकते तो भी हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

आप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in पर भी यात्रा एवं इससे संबंधित कार्यक्रमों का विवरण पा सकते हैं।

- विज्ञापन -
Bharat247
Bharat247https://bharat247.com
bharat247 पर ब्रेकिंग न्यूज, जीवन शैली, ज्योतिष, बॉलीवुड, गपशप, राजनीति, आयुर्वेद और धर्म संबंधित लेख पढ़े!
संबंधित लेख
- विज्ञापन -

लोकप्रिय लेख

- विज्ञापन -