आईपीएल फाइनल में एक रन से हारने वाली पुणे पहली टीम

-बृजमोहन कुमार

यह आईपीएल इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल बताया जा रहा है। रनों के लिहाज से यह अब तक की सबसे करीबी जीत रही। आईपीएल 2017 के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने पुणे को एक रन से मात दी। मुंबई के 129/8 के जवाब में पुणे 6 विकेट पर 128 रन ही बना पाई।

एक नजर आईपीएल फाइनल में अब तक हुई हार-जीत-

वर्ष 2008: राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

वर्ष 2009 : डेक्कन चार्जर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 6 रन से मात दी।

वर्ष 2010: धोनी की कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 22 रन से हराया।

वर्ष 2011: चेन्नई ने बेंगलुरू को 58 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता।

वर्ष 2012: चेन्नई को 5 विकेट से मात देकर कोलकाता पहली बार विजयी बना।

वर्ष 2013: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 23 रन से हराया।

वर्ष 2014: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की।

वर्ष 2015: मुंबई ने चेन्नई को 41 रन से हराया।

वर्ष 2016: हैदराबाद ने बेंगलुरू को 8 रन से मात दी।

2017: मुंबई इंडियंस ने पुणे को 1 रन से हराकर तीसरा आईपीएल जीता।

तीन बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई अकेली टीम

रविवार रात मिली जीत के साथ ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम तीन बार आईपीएल चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो-दो बार आईपीएल जीते हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published.