सिंह और वृश्चिक राशि वाले अपने नाम से न खरीदें सामान
केवल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस के दिन हीं नहीं बल्कि दीपावली से लेकर नववर्ष के आगमन तक लोग जमकर खरीदारी करते हैं। सभी अपने और अपने परिवार के लिए कुछ ऐसा खरीदना चाहते हैंए जो उनके लिए विशेष फलदायी हो। विभिन्न राशियों के जातकों को इन दिनों अपनी राशि अनुसार शॉपिंग करनी चाहिए। मगर सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों को इस बार अपने नाम से कोई चीज न खरीदकर परिवार के किसी अन्य व्यक्ति के नाम से खरीदनी चाहिए। आइएए जानते हैं कि किस राशि के जातक के लिए क्या खरीदना लाभप्रद होगा।
मेष
क्या खरीदें- सोनाए चांदीए बर्तनए आभूषणों में हीरे के आभूषण।
क्या न खरीदें- लोहाए चमड़ा और रासायनिक पदार्थ
वृषभ
क्या खरीदें- सोनाए चांदीए पीतलए कांसे की वस्तुएं।
क्या न खरीदें- वाहनए तेलए चमड़े की वस्तुएं और लकड़ी के सामान।
मिथुन
क्या खरीदें- जमीनए मकानए दुकान या फिर कहीं प्लॉट आदि की खरीदी कर सकते हैं।
क्या न खरीदें- तेल। साथ ही इन दिनों किसी को भी कर्ज देने से बचें।
कर्क
क्या खरीदें-चांदीए इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएंए कपड़ों में सफेद रंग के वस्त्रों की खरीदारी करना बेहद शुभ होगा।
क्या न खरीदें-बर्तनए लकड़ी एवं फर्नीचर आदि की खरीदी करना फलदायी नहीं है।
सिंह
क्या खरीदें- सिंह राशि वाले व्यक्तियों को इस त्योहार कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता अधिक है। इस राशि पर शनि की ढैय्या होने के कारण जातक अपने नाम से उपयोग की वस्तुएं क्रय करने से बचें। आवश्यक हो तो वे वस्तुएं परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से खरीदें। बच्चों को उपहार देने के लिए आप दूसरों के नाम से कुछ भी खरीद सकते हैं।
क्या न खरीदें- सोना और लोहा या उससे निर्मित वस्तुएं
कन्या
क्या खरीदें- ग्रहों की वर्तमान दशा के अनुसार इस राशि पर गुरु चंद्रमा का योग होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इसलिए सोनाए हीराए जमीनए मकानए प्लॉट आदि खरीदना बेहद फायदेमंद साबित होगा।
क्या न खरीदें- सफेद और काले रंग की वस्तुएं।
तुला
क्या खरीदें- सोनाए तांबा और कांसे से बनी वस्तुएं।
क्या न खरीदें- लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी से बचें।
वृश्चिक
क्या खरीदें- ग्रहों की वर्तमान दशा के अनुसार इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। इसलिए इस राशि के जातक इस सीजन में अपने नाम से खरीदारी करने से बचें। वैसेए चांदी के बर्तनए पीतलए कांसे की वस्तुएं और फर्नीचर खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा होगा।
क्या न खरीदें- लोहे और सोने की वस्तुएं।
धनु
क्या खरीदें- चूंकि इस राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के योग हैं। इसलिए प्रॉपर्टी खरीदने का यह सुनहरा अवसर है।
क्या न खरीदें- सोनाए चांदीए हीरा आदि की खरीदारी करने से बचें।
मकर
क्या खरीदें- सोना और वस्त्रों की खरीदारी करना विशेष फलदायी होगा।
क्या न खरीदें- प्रॉपर्टी में निवेश न करें और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी से भी बचें।
कुंभ
क्या खरीदें- प्रॉपर्टी में निवेश बेहद लाभप्रद होगा।
क्या न खरीदें- सोना और नगों की खरीदारी से बचें।
मीन
क्या खरीदें- सोनाए चांदी और कीमती वस्तुओं के अलावा आप प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सकारात्मक कदम उठा सकते हैं।
क्या न खरीदें- शेयर न खरीदें। इसके साथ.साथ यह जरुरी है कि आप किसी को धन कर्ज के रुप में देने से बचें।