- विज्ञापन -
Home राजनीति हाथ मिलाएं और जानें इंसान का व्यक्तित्व

हाथ मिलाएं और जानें इंसान का व्यक्तित्व

हर दिन हम कई लोगों से मिलते हैं, लेकिन वह अंजा1न व्यक्ति कैसा है इसका अंदाजा हम एक बार की मुलाकात से नहीं लगा पाते। लेकिन अब इस समस्या का हल मिल चुका है। अब आप महज सामने वाले के हाथ मिलाने के तरीके से जान जाएंगे की उस इंसान का व्यक्तित्व कैसा है। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें और जानें कैसे-

1) कसकर हाथ मिलाना- कसकर हाथ मिलाने वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी और अच्छे स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग दूसरों को सम्मान और बराबरी का दर्जा देते हैं और भरोसेमंद भी होते हैं।

2) दोनों हाथ से सामने वाले की हथेली थामना- जो लोग हाथ मिलाते समय सामने वाली की हथेली को दोनों हाथों से थाम लेते हैं, उन पर आसानी से विश्वास नहीं किया जा सकता। इस प्रकार हाथ मिलाने वाले लोगों को दूसरों का विश्वास जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

3) हाथ मिलाते समय सामने वाले के कंधे पर हाथ रखना- ऐसे लोग निम्न स्वभाव के होते हैं लेकिन सामने वाले की अच्छाई चाहते हैं। उसकी खुशी, उसकी उन्नति, उसकी समृद्धि चाहते हैं। उसे अच्छा मार्गदर्शन देंगे और यथाशक्ति उनकी मदद करेंगे। सामने वाले के सुख-दुख में, हँसी-खुशी में, अच्छे-बुरे में साथ देगा एवं सामने वाले का शुभचिंतक होगा।

4) हाथ मिलाते वक्त एक हाथ नीचे रखना- ऐसे लोग अनुशासनप्रिय और साफ दिल के होते हैं। दूसरों को उनके पद के अनुसार सम्मान देते हैं और स्पष्टवादी होते हैं। साथ ही ऐसे लोग ईमानदार और वफादार भी होते हैं।

5) देर तक हाथ पकड़कर रखना- जो लोग हाथ मिलाते वक्त लंबे समय तक सामने वाले का हाथ पकड़कर रखते हैं ऐसे लोग दूसरों पर अपना अधिकार समझते हैं। ऐसे लोग दूसरों पर नियंत्रण रखना चाहते हैं।

6) हाथ हिलाते हुए हाथ मिलाना- जो लोग हाथ मिलाते वक्त हाथ हिलाते रहते हैं ऐसे लोग लापरवाह, आलसी और सुस्त प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि ऐसे लोग दिल से बुरे नहीं होते।1 2 3 4 5 6 cover pic

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version