- विज्ञापन -
Home मनोरंजन हुआ कुछ ऐसा कि रणवीर को देखती रह गईं दीपिका

हुआ कुछ ऐसा कि रणवीर को देखती रह गईं दीपिका

8 दिसंबर को रिलीज हो रही दीपिका-रणवीर की बाजीराव मस्तानी की प्रमोशन के लिए दोनों सितारे दिल्ली से सटे गुड़गांव पहुंचे। दोनों ने मिलकर यहां खूब धमाल मचाया। उन्हें देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी।यहां रणवीर ने deepika-ranveer-25-1-1-1-1-566e9d8a7933e_exlstदीपिका के लिए फिल्म के गाने भी गाए जिसके बाद वो शर्माती भी दिखीं।इसके बाद दीपिका ने भी रणवीर का जवाब गाना गाकर ही दिया जिससे दर्शक झूम उठे।दोनों ने एक-दूसरे से सुर-सुर मिलाए और मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।इन दिनों ये दोनों ही कलाकार जमकर देशभर में अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी का प्रमोशन कर रहे हैं।दोनों ही यहां नाचते भी दिखे। इस फिल्म में दीपिका ने मस्तानी और रणवीर ने बाजीराव की भूमिका निभाई है। इनकी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।इस फिल्म में दिखाए गए कुछ कंटेंट की वजह से इस फिल्म का विरोध भी हो रहा है। ये फिल्म शाहरुख-काजोल स्टारर दिलवाले के साथ ही सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है।

1733 COMMENTS

Comments are closed.

Exit mobile version