Friday, May 3, 2024
bharat247 विज्ञापन
Homeयौन स्वास्थ्यटॉप प्राकृतिक पेनिस तेल, जानें पेनिस के लिए कौन-सा तेल है फायदेमंद

टॉप प्राकृतिक पेनिस तेल, जानें पेनिस के लिए कौन-सा तेल है फायदेमंद

- विज्ञापन -

पुरुष हों या महिलाएं सभी को अपने यौन अंगों की देखभाल अच्छे से करनी चाहिए। जिस तरह से आप अपने अन्य अंगों की देखभाल करते हैं उसी तरह से आपको अपने यौन अंगों की भी देखभाल करनी जरूरी होती है। लेकिन क्या आप अपने यौन अंग की मसाज करते हैं? अगर आप पुरुष हैं तो आपको अपने लिंग की मालिश जरूर करनी चाहिए। लिंग की मालिश करने से आपकी यौन लाइफ अच्छी रहती है।

पुरुषों को अपने लिंग की मालिश जरूर करनी चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि लिंग की मालिश करने के लिए कौन सा तेल कितना फायदेमंद होता है? अगर नहीं,तो आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि लिंग की मालिश करने के लिए आपको कौन-से तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। कई तरह के तेल बाजार में उपलब्ध हैं। हर एक तेल की अपनी अलग खासियत है। आइए जानते हैं उन तेलों के बारे में, जिनसे आपको अपने लिंग की मालिश करनी चाहिए।

लिंग को बड़ा करने के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक आयल से मालिश करना सबसे सुरक्षित, सस्ता और आसान तरीका होता है।

लिंग हृदय की तरह ही रक्त का एक गुच्छा होता है, जिसमें जितना ब्लड समा सके वह उतना ही बड़ा हो जाता है।

तेल से लिंग की मालिश करने से इसमें रक्त संचार बढ़ता है और वह अधिक लंबा मोटा और बड़ा हो जाता है।

साथ ही, नियमित लिंग की मालिश करने से, इसकी रक्त को अधिक समय तक अंदर रोके रखने की क्षमता बढ़ती है, जिससे सेक्स के दौरान आपका वीर्य जल्दी नहीं गिरता और लंबे समय तक सेक्स करने में मदद मिलती है।

यहाँ पर लिंग को बड़ा करने में मदद करने वाले 16 सबसे फायदेमंद आयुर्वेदिक लिंग वर्धक तेलों के नाम दिए जा रहे हैं।

चूँकि लिंग को पूर्ण लाभ देने के लिए मालिश करने का सही तरीका भी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इन आयल का इस्तेमाल करने से पहले, लिंग की मालिश करने के सही तरीकों को भी जान लें।

लिंग बड़ा करने वाले 16 प्राकृतिक तेलों के नाम​ (top praakrtik penis tel, jaanen penis ke lie kaun-sa tel hai phaayademand) –

जैतून का तेल
लैवेंडर का तेल
चंदन का तेल
रोजमेरी आयल
बादाम का तेल
नारियल तेल
सरसों का तेल
दालचीनी की छाल का तेल
ऑर्गन आयल
गुलाब का तेल
अदरक का तेल

प्राकृतिक तेल

यदि आप प्राकृतिक तरीके से अपने लिंग को बड़ा करना चाहते हैं, तो आपके किचन में ही ऐसे कई तेल मौजूद हैं।

अलग-अलग तेलों का अलग-अलग फायदा होता है, जिनकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी है –

जैतून का तेल

जैतून के तेल में कई पोषक पदार्थ जैसे विटामिन, मिनरल और आवश्यक ओमेगा फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसलिए लिंग की मालिश के लिए जैतून का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित होता है।

क्योंकि –

  • यह नामर्दी से छुटकारा दिलाता है और इरेक्टाइल डिसफंक्शन से लड़ता है।
  • लिंग की नसों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
  • यह नसों में लैक्टिक एसिड की मात्रा को कम करता है और मालिश के कारण हुए मसल ब्रेकअप को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
  • डॉक्टर्स बताते हैं कि दिल के स्वस्थ रहने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है। अपने खाने में जैतून के तेल को शामिल करने से दिल स्वस्थ रहता है, जिससे लिंग के स्टैमिना को बढ़ाने में मदद मिलती है।

आप इसे बिना किसी संदेह या डर के अपने लिंग पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह आपके लिंग को भरपूर पोषक तत्व प्रदान करेगा और इसके रक्त संचार को बढ़ाने में मदद करेगा, जिससे आपके लिंग को बड़ा और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

लैवेंडर का तेल

लिंग की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए और उनमें रक्त संचार बढ़ाने के लिए लैवेंडर आयल सबसे फायदेमंद तेलों में से एक होता है।

कई शोधों से यह पता चला है कि लैवेंडर आयल कामोत्तेजना तो बढ़ाता है और साथ ही इसके शरीर पर आरामदायक और तनाव कम करने वाले प्रभाव भी होते हैं।

यह शरीर के हॉर्मोंस को बैलेंस करने में भी मदद करता है।

लैवेंडर आयल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे पतला करने के लिए कोई कैरीयर आयल जैसे जैतून का तेल मिला लें।

फिर इसे लिंग पर लगाकर मालिश करें। इसे लगभग दो हफ़्तों तक नियमित इस्तेमाल करने से आपको देखने योग्य परिणाम मिलेंगे।

उपयोग करने का तरीका – सबसे पहले हॉट बाथ लें और फिर लैवेंडर आयल की कुछ बूंदों को जैतून के तेल में डालकर लिंग पर मालिश करें।

चंदन में मौजूद आराम प्रदान करने वाले और रोग हरने वाले गुण पूरी दुनिया में प्रचलित हैं। चंदन का तेल भी समान रूप से फायदेमंद होता है।

इसका नियमित इस्तेमाल करने से लिंग पर हर्बल प्रभाव होते हैं और यौन अंगों में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे लिंग बड़ा और मजबूत बनता है।

साथ ही, यह शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी मदद करता है।

कुछ शोधों से यह बात भी सामने आई है, कि चंदन का तेल शिश्न ग्रंथियों (पेनाइल ग्लैंड) को उत्तेजित करता है, जिससे यौन अंगों में संवेदनशीलता और कामुकता के अनुभव को बढ़ाने में मदद मिलती है।

उपयोग करने का तरीका – रोज रात को सोने से पहले जैतून के तेल में चंदन का तेल मिलाकर लिंग की स्किन पर लगाएं।

रोजमेरी आयल

रोजमेरी आयल काफी दुर्लभ तेल होता है, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता।

लेकिन यदि यह आपको मिल जाता है तो आप काफी किस्मत वाले हैं।

लिंग को कठोर और बड़ा करने के लिए रोजमेरी आयल को किसी कैरीयर आयल जैसे जैतून के तेल में थोड़ी सी मात्रा मिलाकर मालिश करें।

इस तेल का इस्तेमाल करने से भी लिंग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और वह धीरे-धीरे मजबूत होता चला जाता है।

बादाम का तेल

बादाम एक ऐसा पदार्थ है जिसे खाया जाये या बाहर से स्किन पर लगाया जाये, यह दोनों ही परिस्थितियों में स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है।

बादाम और पिस्ता जैसे नट्स जिंक, मैंगनीज और कॉपर का एक प्राकृतिक स्रोत होते हैं, जो लिंग के निर्माण को बनाए रखने में मदद करते हैं।

बादाम को स्पर्म की गुणवत्ता बेहतर बनाने और संख्या को बढ़ाने में मददगार माना जाता है। जिंक शरीर के प्रमुख अंगों जैसे लिंग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है।

लिंग पर बादाम का तेल लगाने के निम्न फायदे भी हो सकते हैं –

  • किसी भी अंग की मालिश करने से उसकी छोटी-छोटी मांसपेशियाँ फट जाती हैं और जब यह दोबारा बनती हैं तो उनकी साइज बड़ी होती है। इसी कारण शरीर की मालिश करने से वह हुष्ट-पृष्ट होता है। बादाम तेल से लिंग की मालिश करने से उसकी फटी माँसपेशियाँ जल्दी भरने लगती हैं और उसे जल्दी मोटा लम्बा करने में मदद मिलती है।
  • इसी प्रकार यदि लिंग पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच आ गई है तब भी बादाम के तेल की मालिश फायदेमंद होती है।

इसलिए रोज अपने लिंग पर बादाम के तेल की मालिश करने से, आप अपनी सेक्सुअल लाइफ को फिर से जवान बना सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए मालिश करने के बाद तेल को थोड़ी देर लिंग पर ही लगा रहने दें। ऐसा करने से लिंग की स्किन मिनरल्स को अच्छे से अवशोषित कर लेती है।

नारियल तेल

नारियल का तेल लगभग हर घर में उपलब्ध होता है।

इसमें सैचुरेटेड फैटी एसिड्स पाई जाती हैं, जो लिंग की नसों में जमे अतिरिक्त फैट को साफ़ करती हैं।

एक शोध के अनुसार नारियल के तेल को नियमित रूप से सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है।

नारियल के तेल में 50% लॉरिक एसिड (lauric acid) पाई जाती है।

कुछ शोधों (शोध 1शोध 2) के अनुसार यह एसिड खतरनाक पैथोजन्स और बैक्टीरिया को मार सकती है।

इसलिए स्किन पर नारियल का तेल लगाने से आप कई स्किन प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।

साथ ही, कुछ शोध (शोध 1शोध 2) यह भी बताते हैं, कि नारियल का तेल स्किन को नमी देता है और खुजली से बचाता है।

इसके अलावा नारियल के तेल के लिंग के लिए निम्न फायदे भी होते हैं:

  • यह लिंग की नसों को मजबूती देता है।
  • चूँकि नारियल का तेल काफी हैवी होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह लिंग की नसों में काफी गहराई तक चला जाता है और उन्हें पोषण देता है।

सरसों का तेल

सरसों के तेल में अत्यधिक मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई पाए जाते हैं जो लिंग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं।

साथ ही, इसमें मजबूत एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो लिंग की इम्युनिटी को बढ़ाती हैं।

सरसों के तेल का सबसे बड़ा गुण यह होता है कि यह एक मजबूत उत्तेजक होता है, जो लिंग की नसों को उत्तेजित करके ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद कर सकता है।

सरसों के तेल के लिंग के लिए फायदे निम्न हैं:

  • लिंग पर सरसों का तेल लगाने से आप कई यौन समस्याओं जैसे लिंग का ढीलापन, नसों में कमजोरी, वीर्य जल्दी गिरने की समस्या आदि से बच सकते हैं।
  • लिंग की स्किन को नमी और पोषण प्रदान करता है।
  • सरसों का तेल एक एंटीबैक्टीरियल एजेंट की तरह काम करता है, जो लिंग को फंगल इंफेक्शन से बचाता है।

दालचीनी की छाल का तेल

दालचीनी की छाल का तेल स्किन को पोषण प्रदान करता है, इसलिए हेल्थ और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका काफी इस्तेमाल किया जाता है।

साथ ही, यह शरीर में टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाता है और वीर्य की क्वालिटी और क्वांटिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

इसके अलावा दालचीनी को सेक्स इच्छा बढ़ाने, मूड ठीक करने और तनाव को कम करने में लाभकारी माना जाता है।

उपयोग करने का तरीका – रोज दालचीनी की छाल के तेल की दो बूंदों को आधा गिलास दूध में मिलाकर सेवन करें। ध्यान रखें इस तेल से लिंग की मालिश न करें क्योंकि इससे स्किन में जलन हो सकती है।

ऑर्गन आयल (Argan Oil)

बहुत से लोगों को इस तेल के बारे में जानकारी नहीं होती।

यह तेल ऑर्गन नामक पेड़ से निकाला जाता है और बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।

ज्यादातर लोग इस तेल को बालों पर लगाते हैं।

लेकिन यह स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

यह स्किन को UV रे से बचाता है, नमी देता है, इन्फेक्शन से लड़ता है और स्किन को जवान बनाये रखने में मदद करता है।

इसलिए इससे लिंग की मालिश करने से साइज तो बढ़ती ही है, साथ ही कई अन्य स्किन समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

लिंग के लिए ऑर्गन आयल के अन्य फायदे निम्न हैं:

  • लिंग में जितना ज्यादा लचीलापन (flexibity) होता है, वह उत्तेजना के दौरान उतना ही लम्बा मोटा हो जाता है। ऑर्गन आयल की मालिश से आप यह लचीलापन प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आपके लिंग में अत्यधिक सूखापन है, तो भी आप ऑर्गन आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह स्किन को मॉइस्चर देने में काफी मददगार होता है।
  • मालिश के बाद लिंग को आराम देने में यह काफी मदद करता है।

गुलाब का तेल

गुलाब के तेल में डोपामिन होता है, जो तनाव को कम करता है और तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद करता है।

इसलिए यह लिंग बड़ा करने, सेक्स स्टैमिना बढ़ाने और सेक्स टाइम बढ़ाने के लिए प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है।

साथ ही, इसकी सुहानी खुशबू आपकी सेक्स लाइफ में चार चाँद लगाने का काम करेगी।

उपयोग करने का तरीका – रात को सोने से पहले अपने लिंग को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें और फिर 30 मिलीलीटर जैतून के तेल में एक बूंद गुलाब का तेल और दो बूंद चंदन का तेल मिलाकर मालिश करें।

अदरक का तेल

सेक्स और रोमांस में अदरक का तेल काफी फायदेमंद होता है।

इसे एक प्रकार का कामोत्तेजक माना जाता है, जिसका इस्तेमाल पुरुष और महिला दोनों अपनी कामत्तेजना बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

यह सेक्सुअल फंक्शन को नियंत्रित करता है और यौन अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है, इसलिए इसे नामर्दी दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है।

कुछ शोधों से यह भी पता चला है, कि अदरक का तेल शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में भी मदद करता है।

उपयोग करने का तरीका – शुद्ध अदरक के तेल को जैतून के तेल में मिलाकर पतला कर लें और फिर लिंग पर मालिश करें। लेकिन इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करें क्योंकि इसके कारण लिंग की स्किन में जलन हो सकती है।

- विज्ञापन -
Bharat247
Bharat247https://bharat247.com
bharat247 पर ब्रेकिंग न्यूज, जीवन शैली, ज्योतिष, बॉलीवुड, गपशप, राजनीति, आयुर्वेद और धर्म संबंधित लेख पढ़े!
संबंधित लेख
- विज्ञापन -

लोकप्रिय लेख

- विज्ञापन -